लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आईआईटी का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं: भाजपा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:17 IST

Open in App

पणजी, आठ जनवरी गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सत्तारी तालुका में प्रस्तावित आईआईटी का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। पार्टी ने विपक्षी कांग्रेस पर प्रदर्शनकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तनवाडे का हालांकि यह भी कहना था कि सावंत शेल मेलाउलिम गांव नहीं जायेंगे जहां लोग इलाके मे प्रस्तावित आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

बुधवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया था और प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे थे और पुलिस लाठीचार्ज करने लगी थी। कम से कम 12 पुलिसकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता घायल हुए थे।

पुलिस ने इस हिंसा के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कई कांग्रेस नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरूद्ध मामला दर्ज किया था।

तनवाडे ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस एवं कम्युनिस्टों समेत विपक्षी दलों पर ग्रामीणों को गुमराह करने और उन्हें उनके इलाके में आईआईटी के मौके से वंचित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन वह गांव में नहीं जायेंगे। ग्रामीण आएं और उनके साथ चर्चा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा