लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने की पशुचिकित्सक की कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा, कहा मध्यप्रदेश को ऐसे अधिकारी, कर्मचारी गढ़ते हैं

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:10 IST

Open in App

निवाड़ी (मप्र), 11 जनवरी बर्ड फ्लू की जांच के लिये कौओं के नमूने लेकर अपने बेटे के साथ मोटर साइकिल पर 350 किलोमीटर का सफर कर मध्यप्रदेश में निवाड़ी से भोपाल तक आने वाले पशु चिकित्सक की कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को ऐसे अधिकारी और कर्मचारी ही गढ़ते हैं।

प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र के सहायक पशु चिकित्साधिकारी आरपी तिवारी ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम को नमूने लेकर भोपाल ले जाने के लिए कहा गया, लेकिन पृथ्वीपुर से 60 किलोमीटर दूर टीकमगढ़ पहुंचने उनकी भोपाल की बस छूट गयी। इसके बाद रात में झांसी से भोपाल के लिये ट्रेन की सीट का आरक्षण पाने में भी वह असफल रहे।

सोमवार को 54 वर्षीय तिवारी ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘बस छूटने के बाद मैंने अपने बेटे के साथ मोटर साइकिल से भोपाल जाने का फैसला किया। रात में रास्ते में बहुत ठंड लगी लेकिन हम रविवार को भोपाल पहुंचने और बर्ड फ्लू के परीक्षण के लिये मृत कौओं को जांच केन्द्र में पहुंचाने में सफल रहे।’’

तिवारी के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘आरपी तिवारी के जज्बे को प्रणाम करता हूं। आपने कर्तव्य निष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति का अद्भुत उदाहरण समाज के सामने रखा है। मध्यप्रदेश को आप जैसे अधिकारी और कर्मचारी ही गढ़ते हैं। मेरी ओर से आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग