लाइव न्यूज़ :

केंद्र के साथ मुख्यमंत्री फिक्स मैच खेल रहे हैं : शिअद

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ अप्रैल केंद्र सरकार की प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण (डीबीटी) योजना के मुद्दे पर किसानों एवं ‘आढ़तियों’ को अंधेरे में रखने का आरोप लगाते हुये शिरोमणि अकाली दल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की आलोचना की और कहा कि वह मोदी सरकार के साथ ‘‘फिक्स मैच’’ खेल रहे हैं ।

शिअद के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि डीबीटी योजना से ‘‘सामाजिक गतिरोध बढ़ेगा’’ और किसानों एंव ‘आढ़तियों’ के बीच संबंध विषाक्त होंगे ।

पंजाब केंद्र सरकार के लिये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहूं और चावल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदता है। पंजाब के किसानों को आढ़तियों के माध्यम से अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान किया जाता था । राज्य में दस अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है और डीबीटी योजना के तहत भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा ।

शिअद नेताओं तोता सिंह, सिकंदर सिंह मलूका के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये चंदूमाजरा ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने डीबीटी योजना का विरोध कर एक बड़ा दिखावा किया और आढ़तियों के साथ हालिया बैठक में यह ऐलान किया कि चाहे जो कुछ भी हो अनाज की खरीद के लिये सभी भुगतान उनके माध्यम से किये जायेंगे ।

शिअद नेता ने कहा, ‘‘हालांकि, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की अगुवाई में पंजाब के मंत्रियों के एक दल ने कल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुलाकात के दौरान आत्मसमर्पण कर दिया ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भी तथ्य है कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने आगामी रबी सत्र से इस योजना को लागू करने की लिखित में प्रतिबद्धता जतायी है । इसके बावजूद लोगों को मूर्ख बनाने के लिये सरकार ने उसी तरह का नाटक किया जैसा कांग्रेस पार्टी 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों के साथ झूठा वादा कर उन्हें बेवकूफ बनाया था और छला था ।’’

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने इससे पहले बृहस्पतिवार को कहा था कि राज्य सरकार के पास मौजूदा खरीद सत्र से एमएसपी को किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजने पर केंद्र के अनिवार्य निर्देश को लागू करने के अलावा ‘‘कोई विकल्प नहीं’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO