पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: January 30, 2021 23:34 IST2021-01-30T23:34:12+5:302021-01-30T23:34:12+5:30

Chief Minister pays tribute to Mahatma Gandhi on his death anniversary | पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

लखनऊ, 30 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक पर आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और उनके चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ तथा ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, जो पीर पराई जाने रे’ को सुना। इसके बाद उन्होंने गोमती तट पर दीपदान भी किया।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, न्याय मंत्री बृजेश पाठक, महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गांधीवादी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister pays tribute to Mahatma Gandhi on his death anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे