लाइव न्यूज़ :

तस्करों की गोलीबारी में दो अलग-अलग थानों के दो कांस्टेबलों की मौत, मुख्यमंत्री ने श्रद्धाजंलि अर्पित की

By भाषा | Updated: April 11, 2021 18:16 IST

Open in App

जयपुर, 11 अप्रैल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटडी और रायला थाना क्षेत्रों में शनिवार देर रात नाकेबंदी के दौरान अलग-अलग वाहनों में सवार कथित मादक पदार्थो के हथियारबंद तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में दोनों थानों के एक-एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतक कांस्टेबलों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भीलवाड़ा में अपराधिक घटना में शहीद हुए राजस्थान पुलिस के दो बहादुर जवानों पवन चौधरी एवं ऊंकार रायका को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके बलिदान को शत-शत नमन।’’

भीलवाड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि तस्करों के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी, उसी दौरान वाहनों में सवार हथियाबंद तस्करों ने गोलियां चलायीं जिसमें कोटडी थाने के कांस्टेबल ऊंकार की गोली लगने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि उसके बाद वाहनों में सवार हथियार बंद तस्करों की तलाशी के लिये पूरे जिले में नाकेबंदी कराई गई। जब रायला थाने की पुलिस नाकाबंदी कर रही थी उसी दौरान वहां से एक स्कार्पियो और मादक पदार्थो से भरे एक वाहन से पुलिस पर गोलीबारी की गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। घटना में रायला थाने में तैनात कांस्टेबल पवन चौधरी की गोली लगने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मादक पदार्थ से भरा एक पिकअप वाहन पुलिस ने रायला थाना क्षेत्र से बरामद किया है। पुलिस ने नाकेबंदी तोड़कर निकली स्कार्पियो को भी बरामद कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों थानों में दो अलग-अलग अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और राजकार्य में बाधा की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और भीलवाड़ा से भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिये राज्य सरकार पर आरोप लगाया है।

पूनियां ने ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘हे भगवान... आज फिर अपराध सुर्खियों में हैं। कल रात भीलवाड़ा में तस्करों ने जांबाज सिपाहियों की जान ले ली; लोहार्गल की पहाड़ियों में आदमी को जिंदा जला दिया; खेड़ली और नागौर में बालिकाओं के साथ दुष्कर्म; बेहतर है सरकार पुलिस की पंच लाईन बदल दे! "अपराधियों में भरोसा-आम जन में भय।’’

वहीं दूसरी ओर चौधरी ने कहा कि हमले में मारे गये पुलिसकर्मियों को जब तक शहीद का दर्जा नहीं दिया जायेगा वो उनके शवों का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।

चौधरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा लगता है कि राज्य में कोई सरकार नहीं है। पुलिसकर्मी खुलेआम मारे जा रहे है। पुलिस का मनोबल नीचे है। हम तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे जब तक कि मृतक पुलिसकर्मियों को शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल