लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री पटनायक ने सात एलएमओ की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 00:13 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ जून ओडिशा में कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर की तैयारी करने के बीच, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने डिजिटल माध्यम से बुधवार को सात तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) संयंत्रों और इतने ही प्रेशर स्विंग एडसोरप्शन (पीएसए) प्रणालियों की आधारशिला रखी।

पटनायक ने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और राजा तथा सावित्री उत्सव के दौरान सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, "प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों में तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन संयंत्रों का निर्माण किया जा रहा है।

दिन में उन्होंने कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए भुवनेश्वर नगर निगम के लिए अतिरिक्त 20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

इस बीच मुख्यमंत्री ने 448.02 करोड़ रुपये के बीजू एक्सप्रेसवे के निर्माण सहित 11 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह मंजूरी डिजिटल माध्यम से हुई कैबिनेट की बैठक में दी गई है जिसकी अध्यक्षता पटनायक ने की।

मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा ने कहा कि नुआपाड़ा जिले के घाटीपाड़ा से कालाहांडी में अम्पानी तक चार लेन वाला 174 किलोमीटर लंबा राजमार्ग न केवल दक्षिणी और पश्चिमी ओडिशा के बीच संपर्क को बढ़ाएगा बल्कि आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि सरकार सामानंतर तौर पर सड़क के साथ बीजू एक्सप्रेस आर्थिक गलियारा विकसित करने पर भी काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?