लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: January 14, 2021 13:59 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 14 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की और राज्य के लोगों को मकर संक्रांति के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने त्योहार के दौरान लोगों से कोविड-19 संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सूर्य की उपासना का पर्व है और किसानों के लिए खुशी एवं उत्साह का भी अवसर है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी चढ़ाने का चलन है। किसान अपनी मेहनत से जो फसल पैदा करता है, उसे अपने ईष्टदेव को अर्पित करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सनातन धर्म में, मकर संक्रांति एक बहुत ही शुभ दिन है और सभी अच्छे कार्य इसके साथ शुरू होते हैं। यह मकर संक्रांति भी खुशखबरी लेकर आई है क्योंकि 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण शुरू होगा। यह खुशी का त्योहार है लेकिन हमें इस दौरान ‘दो गज दूरी, मास्क है जरुरी’ के मंत्र को नहीं भूलना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है