लाइव न्यूज़ :

लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन शुरू की

By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:36 IST

Open in App

चेन्नई, 13 फरवरी मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान करने के उद्देश्य से एक हेल्पलाइन की शुरूआत की , जिसके तहत कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर ‘1100’ पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है ।

इसके लिये एक पोर्टल भी बनाया गया है जहां लोग अपनी शिकायत स्वयं दर्ज कर सकते हैं अथवा ई-मेल के जरिये भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं । लोग अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर इसके माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं ।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सेवा का इस्तेमाल कर अगर कोई नौकरी की मांग करता है तो उसे कौशल विकास प्रशिक्षण दे कर यह अवसर मुहैया कराया जायेगा ।

इसमें कहा गया है कि विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने और शीघ्र समाधान करने में भी इससे सुविधा मिलेगी ।

बयान में कहा गया है कि शिकायतकर्ता को सुविधा प्राप्त करने के लिये आधार नंबर अथवा परिवार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा । इसमें कहा गया है कि शिकायत की स्थिति के बारे में उन्हें उनके मोबाइल फोन पर संदेश जायेगा ।

बयान में कहा गया है कि एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस हेल्पलाइन की शुरूआत की और इस दौरान राजस्व मंत्री आर बी उदयकुमार, मुख्य सचिव राजीव रंजन और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर