लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं के आयोजन के समय को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: November 25, 2020 15:27 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं के आयोजन और 2020-21 के अकादमिक सत्र की अवधि पर केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।

पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा, “कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन तथा अकादमिक सत्र की अवधि के बारे में स्पष्टता न होने से सभी छात्र और उनके माता पिता अनिश्चितता की स्थिति में हैं।”

उन्होंने कहा कि स्पष्टता के अभाव के कारण सभी परेशान हैं।

पटनायक ने कहा, “उच्च शिक्षा के सभी संस्थानों की प्रतियोगी परीक्षाएं और प्रवेश परीक्षाएं आपस में जुड़ी हैं अतः राष्ट्रीय स्तर पर दिशा निर्देश जारी होने चाहिए और समयसीमा बताई जानी चाहिए ताकि राज्य उचित रणनीति बना सकें।”

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा, “इससे उन छात्रों को भी सुविधा होगी जो परीक्षा की तारीख को लेकर चिंतित हैं।”

पटनायक ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर 31 दिसंबर 2020 तक शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो