लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री, सात मंत्री मुकाबले में : वित्त मंत्री इसाक, स्पीकर को नहीं मिला टिकट

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:36 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 मार्च केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के सात सहयोगियों को छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुकाबले में उतारा है। वित्त मंत्री थॉमस इसाक समेत 33 मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।

सत्तारूढ़ दल के 33 विधायक इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि पार्टी ने युवाओं और महिलाओं के बीच पैठ बढ़ाने के लिए कई नए चेहरों को मौका दिया है।

माकपा ने बुधवार को अपने 83 उम्मीदवारों की सूची जारी की। दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।

विजयन कन्नूर जिले में धर्मादम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा (मत्तान्नूर), श्रम मंत्री टी पी रामकृष्णन (पेराम्ब्रा), बिजली मंत्री एम एम मणि (उदुंबनचोला), देवस्वओम मंत्री कडाकमपल्ली सुरेंद्रन (कझाकूटम) , मत्स्य मंत्री मर्सीकुट्टी अम्मा (कुंद्रा) और स्थानीय स्वशासन मंत्री ए सी मोइद्दीन (कुन्नमकुलम) और उच्च शिक्षा मंत्री के टी जलील फिर से किस्मत आजमाएंगे।

पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन को इस बार मुकाबले में नहीं उतारा है और ‘सीटू’ के राष्ट्रीय सचिव पी नंदकुमार को मल्लपुरम में पोन्नानी से उतारने का फैसला किया है।

माकपा के प्रदेश सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने मीडिया को बताया कि फिर से सत्ता में आने के लक्ष्य के साथ पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची तैयार की है।

पालक्कड़ के दो बार सांसद रह चुके एम बी राजेश पहली बार राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और वह त्रिथला से किस्मत आजमाएंगे।

दो बार जीत के बाद उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिए जाने के पार्टी के फैसले के कारण इसाक के अलावा, वरिष्ठ मंत्री ई पी जयराजन, आर रवींद्रनाथ, जी सुधाकरन और एके बालन समेत 33 विधायक इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

विजयराघवन ने कहा कि मांजेश्वरम और देवीकुलम निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य किसी को टिकट दिए जाने से इनकार करना नहीं बल्कि नये उम्मीदवारों को मौका देना है।

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के महत्वपूर्ण घटक भाकपा ने मंगलवार को घोषणा की थी कि पार्टी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

एलडीएफ को 2016 के चुनाव में 140 सदस्यीय विधानसभा में 91 सीटों पर जीत मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट