लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री, माकपा के छह मंत्री मुकाबले में, वित्त मंत्री इसाक को नहीं मिला टिकट

By भाषा | Updated: March 10, 2021 15:10 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 मार्च केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के छह सहयोगियों को छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुकाबले में उतारा है जबकि वित्त मंत्री थॉमस इसाक को इस बार टिकट नहीं दिया है।

माकपा ने बुधवार को अपने 83 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें माकपा समर्थित नौ निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा, श्रम मंत्री टी पी रामकृष्णन, बिजली मंत्री एम एम मणि, देवस्वओम मंत्री कडाकमपल्ली सुरेंद्रन, मत्स्य मंत्री मर्सीकुट्टी अम्मा और स्थानीय स्वशासन मंत्री ए सी मोइद्दीन फिर से किस्मत आजमाएंगे।

विजयन कन्नूर जिले में धर्मादम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

पांच मंत्रियों को टिकट देने से इनकार किया गया क्योंकि पार्टी ने दो बार चुनाव जीत चुके नेताओं को इस बार नहीं उतारने का फैसला किया। इन मंत्रियों में टी एम थॉमस इसाक, ई पी जयराजन, आर रवींद्रनाथ, जी सुधाकरन और एके बालन हैं।

प्रदेश सचिवालय के सदस्य एम वी गोविंदन मास्टर, के राधाकृष्णन, पी राजीव और के एन बालागोपाल चुनाव लड़ेंगे।

माकपा के कार्यवाहक प्रदेश सचिव ए विजयराघवन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मांजेश्वरम और देवीकुलम निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य किसी को टिकट दिए जाने से इनकार करना नहीं बल्कि नये उम्मीदवारों को मौका देना है।

माकपा नीत एलडीएफ लगातार दूसरी बार जीत के लिए प्रयास कर रही है। वर्ष 2016 के चुनाव में एलडीएफ को 140 सदस्यीय विधानसभा में 91 सीटों पर जीत मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल