लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने सतीशन को विपक्ष के नेता चुने जाने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 मई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने के लिए कांग्रेस के नेता वी डी सतीशन को शनिवार को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि वह राज्य की प्रगति में सरकार के साथ सहयोग करेंगे।

विजयन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विपक्ष के नेता बने वी डी सतीशन को बधाई। ’’

विजयन ने कहा कि राज्य के विकास और सामाजिक उन्नति के लिए विपक्ष के सृजनात्मक सहयोग की आशा है।

बाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने परावुर निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए सतीशन के सदन में कामकाज की प्रशंसा की। विजयन ने उम्मीद जतायी कि सतीशन उत्कृष्ट नेता प्रतिपक्ष होंगे।

सतीशन माकपा नीत एलडीएफ के खिलाफ राज्य विधानसभा में 41 सदस्यीय कांग्रेस नीत यूडीएफ का नेतृत्व करेंगे। माकपा नीत एलडीएफ 99 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार राज्य में सत्ता में आया। सतीशन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला की जगह ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं