लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने टीका लगवाने के लिए मोदी की तारीफ की

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:50 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक मार्च कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सोमवार को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लेने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।

येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज सुबह कोविड-19 की पहली खुराक ली। उन सभी कोरोना यौद्धाओं, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया और वे लोग जो टीकाकरण के दूसरे चरण में टीके की पात्रता रखते हैं... मेरी उन सभी से अपील है कि वे टीका लगवाएं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ आए भारत और कर्नाटक को कोविड-मुक्त बनाएं।’’

उप मुख्यमंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने भी लोगों के लिए एक उदाहरण पेश करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की।

अश्वथ ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह दिल्ली के एम्स में कोविड-19 के टीके की पहली खुराक ली। महान नेता ने खुद उदाहरण पेशकर लोगों का मार्ग दर्शन किया।’’

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने ट्वीट कर वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों से टीका लगवाने की अपील की।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ अभियान की अगुवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के एम्स में कोविड-19 का पहला टीका लगवाया। मैं वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील करता हूं।’’

टीका लगवाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।

देश में दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू