लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार करने को कहा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:35 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 फरवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को कहा कि वे पुलिस स्टेशन आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ विनम्रता से पेश आएं और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें।

कर्नाटक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वार्षिक समारोह में भाग लेने के बाद येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मेरी वरिष्ठ अधिकारियों को सलाह है कि पुलिस स्टेशन आने वाले लोगों के साथ पूरे सम्मान एवं विनम्रता के साथ व्यवहार करें। उनकी शिकायतों को सुनें और पूरी गंभीरता से उन्हें सबोधित करें।’’

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा से लेकर कई विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद खुशी बात है कि अन्य राज्यों की तुलना में कर्नाटक में अपराध की दर और महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अत्याचार के मामलों में कमी आई है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय है।

बैठक के दौरान राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई, अतिरिक्त मुख्य सचिव रजनीश गोयल और पुलिस महानिदेशक प्रवीन सूद भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया