लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष ने कोविड-19 टीके की खुराक ली

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:22 IST

Open in App

शिमला, चार मार्च हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार तथा कुछ अन्य विधायकों ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा परिसर में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सभी को ‘कोविशील्ड’ टीके की खुराक दी गयी।

इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की सक्रिय भागीदारी के साथ कोविड-19 टीकाकरण का पहला चरण पूरा हो गया है। उन्होंने हालात से निपटने में सभी कर्मियों के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने सभी योग्य लोगों से टीका लगवाने के लिए आगे आने का अनुरोध किया।

देश में वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45-59 साल के लोगों के लिए एक मार्च से टीकाकरण का दूसरा चरण आरंभ हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?