लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से चावल खरीद सीमा बढ़ाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:23 IST

Open in App

रायपुर, 29 जनवरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि किसानों के हित में चालू खरीफ विपणन सत्र के दौरान केंद्रीय पूल के अंतर्गत राज्य की चावल खरीद सीमा को मौजूदा 24 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 40 लाख मीट्रिक टन किया जाए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को लिखे एक पत्र में बघेल ने कहा कि अगर केंद्र ने चालू सत्र में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की चावल खरीद सीमा में वृद्धि की अनुमति नहीं दी, तो राज्य को 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों को राज्य में धान की खरीदारी पर बोनस नहीं दे रही है।

केंद्र ने पहले स्पष्ट रूप से कहा था कि वह उन राज्यों से अधिक धान नहीं खरीद सकता है जो किसानों को बोनस और प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं।

बघेल ने कहा कि बृहस्पतिवार को राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 20.29 लाख किसानों से 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई। धान खरीदारी का यह अभियान 31 जनवरी को समाप्त होने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया