लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की

By भाषा | Updated: March 29, 2021 00:09 IST

Open in App

रायपुर, 28 मार्च छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राज्य में कोविड-19 हालात की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को उन जिलों में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को उन क्षेत्रों को निषिद्ध जोन घोषित करने और आवश्यक पाबंदियां लागू करने के आदेश भी दिए, जहां संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए जबकि जिलाधिकारियों तथा वाणिज्य एवं उद्योग संघों के पदाधिकारी बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए।

बैठक में हुई चर्चा को लेकर राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि प्रशासन लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, लगभग सभी शहरों में रात नौ बजे के बाद आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन लगाकर कारोबारी गतिविधियों को प्रभावित नहीं करना चाहती, लेकिन लोगों का कोविड-19 दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल