लाइव न्यूज़ :

अहमद पटेल के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

By भाषा | Updated: November 25, 2020 12:00 IST

Open in App

रायपुर, 25 नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल के निधन का समाचार हम सब के लिए स्तब्ध कर देने वाला है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने पटेल के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया है।

सिंह ने ट्वीट कर कहा,‘‘ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद श्री अहमद पटेल जी का असमय जाना बेहद दुखद है। मेरी उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं, परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं