लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री, अन्य निर्वाचित सदस्यों ने विधायक के तौर पर शपथ ली

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:50 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विपक्ष के पूर्व नेता देबब्रत सैकिया और जेल में बंद सीएए विरोधी कार्यकर्ता अखिल गोगोई ने शुक्रवार को असम की 15वीं विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली।

सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष तथा आठ बार विधायक रह चुके फणी भूषण चौधरी ने दिलवाई।

सरमा, सोनोवाल, सैकिया, गोगोई तथा ज्यादातर अन्य विधायकों ने शपथ असमिया भाषा में ली जबकि कई अन्य ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। कुछ अन्य सदस्यों ने बोडो, संस्कृत, अंग्रेजी और नेपाली भाषाओं में भी शपथ ली।

गोगोई तथा माकपा विधायक मनोरंजन तालुकदार ने ईश्वर के नाम पर नहीं बल्कि सत्यनिष्ठा के नाम पर शपथ ग्रहण की।

विधानसभा का पहला सत्र विधायकों को शपथ ग्रहण करवाने के लिए बुलाया गया है, जो तीन दिन तक चलेगा।

राज्यपाल जगदीश मुखी नव निर्वाचित विधायकों को शनिवार को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे