लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने चुनाव में भाजपा के जीतने पर स्थानीय निकायों को और शक्ति देने का वादा किया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:11 IST

Open in App

ईटानगर, 10 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पंचायत और निकाय संस्थाओं को और अधिक शक्ति देकर उन्हें जन-केंद्रित बनाएंगे।

नाहरलागुन में पंचायत और नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरुआत करते हुए खांडू ने भाजपा के 5,464 प्रत्याशियों को स्थानीय निकाय में निर्विरोध चुनने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, “अरुणाचल के लोगों का समर्थन ऐतिहासिक है और राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव के इतिहास में अभूतपूर्व है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा परिणाम इसलिए संभव हुआ क्योंकि मतदाता बुद्धिमान हैं और उन्होंने भाजपा का प्रदर्शन देखा है।

उन्होंने कहा, “एक समय था जब पूर्वोत्तर को नजरअंदाज किया जाता था। लेकिन आज पूर्वोत्तर में केंद्रीय मंत्री लगातार दौरे करते हैं जिससे विकास की गतिविधियां जोर पर हैं।”

उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने का आग्रह किया और कहा कि यह चुनाव स्मार्ट सिटी परियोजना को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

खांडू ने स्थानीय निकायों को और अधिक शक्ति देने का आश्वासन दिया और कहा कि भाजपा विक्रेंद्रीकरण में विश्वास रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग