अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा का ई-कैलेंडर जारी किया

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:23 IST2020-12-27T20:23:32+5:302020-12-27T20:23:32+5:30

Chief Minister of Arunachal Pradesh released e-calendar of state assembly | अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा का ई-कैलेंडर जारी किया

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा का ई-कैलेंडर जारी किया

ईटानगर, 27 दिसम्बर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को 2021 के लिए राज्य विधानसभा का ई-कैलेंडर जारी किया, जो देश में किसी भी सरकारी प्रतिष्ठान द्वारा इस तरह की यह पहली पहल है।

मुख्यमंत्री ने एक अभिनव पहल के रूप में इसकी सराहना करते हुए कहा कि कैलेंडर पर्यटकों के लिए एक गाइडबुक के रूप में भी काम करेगा।

खांडू ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं अरुणाचल प्रदेश विधानसभा को भारत में किसी भी सरकारी प्रतिष्ठान द्वारा पहली बार ई-कैलेंडर की शुरूआत करने के लिए बधाई देता हूं। कैलेंडर सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सचित्र जानकारी और छुट्टियों के विवरण के साथ ही पर्यटन गाइडबुक के रूप में जानकारी का भंडार है।’’

राज्य में प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने सदन को कागज रहित बनाने के लिए ई-विधान को अपनाया था।

खांडू ने कहा, ‘‘हम प्रौद्योगिकी से भाग नहीं सकते। विकास को गति देने के लिए हमें इसका उपयोग बढ़ाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister of Arunachal Pradesh released e-calendar of state assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे