लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राजमार्ग परियोजना की निगरानी के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:48 IST

Open in App

ईटानगर, नौ नवंबर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को दो लेन के एक राजमार्ग को चार लेन में बदलने के काम की निगरानी के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि मार्च तक सड़क का एक हिस्सा तैयार हो जाए, इसके लिए वे कार्यान्वयन एजेंसी के साथ समन्वय करें ।

पीडब्ल्यूडी (राजमार्ग जोन) के अधिकारियों, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रतिनिधि और परियोजना के ठेकेदार की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए खांडू ने कहा कि समिति को हर दिन राजमार्ग-415 परियोजना की निगरानी करते हुए सरकारी एजेंसियों से भी समन्वय करना होगा।

चार सदस्यीय समिति में पीडब्ल्यूडी के मुख्य इंजीनियर (डिजाइन एंड प्लानिंग) एतोप लेगो, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव कांगकी दारंग, विशेष कार्य अधिकारी(ओएसडी) लाम ताशी और सलाहकार प्रदीप मेहता को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह राजमार्ग एक तरफ से असम के बिश्वनाथ चरियाली जिले और दूसरी तरफ लखीमपुर से जुड़ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?