लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब से जारी मौतों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर शुरू करेंगे बिहार यात्रा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2022 17:47 IST

अभी तक नीतीश कुमार न्याय यात्रा, संकल्प यात्रा, विश्वास यात्रा, अधिकार यात्रा, संपर्क यात्रा, विकास यात्रा, निश्चय यात्रा, धन्यवाद यात्रा, जल जीवन हरियाली यात्रा, सामाजिक सुधार यात्रा जैसी कई यात्रायें निकाल चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार की यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैंइस यात्रा के माध्यम से वह जनता का मूड जानने की कोशिश करेंगेबिहार के मुख्यमंत्री चंपारण से ही अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे

पटना: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर से यात्रा की सियासत शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार की यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। 

इस यात्रा के दौरान वह जनता का मूड जानेंगे और अपनी सियासी शक्ति परखने की कोशिश करेंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार चंपारण से ही अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे, जैसा कि वह अभी तक करते आए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की यात्रा की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बताया जाता है कि अपनी यात्रा सियासत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न केवल जनता से मिलेंगे बल्कि जदयू के साथ-साथ महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। 

इस दौरान वह 2024 लोकसभा चुनाव के पहले नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे। सूत्रों के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा सियासत की शुरूआत कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ऐसे में नीतीश कुमार की इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

मुख्यमंत्री की इस यात्रा को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नीतीश कुमार के मिशन दिल्ली के लिए जमीनी हकीकत का भी इस यात्रा के जरिये पता लगाया जा सकेगा। 

राजनीति के जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार इस यात्रा के जरिए न सिर्फ लोगों से विकास की जानकारी लेने की कोशिश करेंगे, बल्कि शराबबंदी को लेकर लोगों की राय क्या है? यह भी जानने की कोशिश करेंगे। 

खासकर महिलाओं से वे संवाद स्थापित कर जानेंगें कि शराबबंदी को लेकर उनके मन में क्या है? दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने बिहार में महिलाओं के कहने पर शराबबंदी का फैसला किया था। 

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार इससे पहले भी कई यात्रा कर चुके हैं। अब जबकि लोकसभा चुनाव नजदीका आ रहा है, ऐसे में नीतीश कुमार चुनाव के पहले जो कमियां है और उसे समय रहते दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे, ताकि इसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिल सके। 

बता दें कि अभी तक नीतीश कुमार न्याय यात्रा, संकल्प यात्रा, विश्वास यात्रा, अधिकार यात्रा, संपर्क यात्रा, विकास यात्रा, निश्चय यात्रा, धन्यवाद यात्रा, जल जीवन हरियाली यात्रा, सामाजिक सुधार यात्रा जैसी कई यात्रायें निकाल चुके हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव