मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया पर साधा निशाना, कहा- मीडिया पर एक ही पार्टी का कब्जा है

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2023 16:13 IST2023-07-10T16:13:31+5:302023-07-10T16:13:31+5:30

कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में मचे घमासान के सवाल से बचते नजर आए और कहा कि आप लोगों पर तो एक ही पार्टी का कब्जे हो गया है।

Chief Minister Nitish Kumar said on the occasion of Van Mahotsav – media is controlled by only one party | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया पर साधा निशाना, कहा- मीडिया पर एक ही पार्टी का कब्जा है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया पर साधा निशाना, कहा- मीडिया पर एक ही पार्टी का कब्जा है

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में मचे घमासान के सवाल से बचते नजर आएइस दौरान उन्होंने कहा, कहा कि आप लोगों पर तो एक ही पार्टी का कब्जे हो गया हैकार्यक्रम में सीएम के अलावा तेजस्वी यादव और वन मंत्री तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे

पटना: वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वन मंत्री तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे। सभी ने पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में मचे घमासान के सवाल से बचते नजर आए और कहा कि आप लोगों पर तो एक ही पार्टी का कब्जे हो गया है, छोड़िए न।

नीतीश कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण की शुरुआत हमने साल 2012 से कराई थी। आज इसमें 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आज हमने जो वृक्षारोपण की शुरुआत की है। इसमें दो महीने में 4 करोड़ से भी ज्यादा पौधा रोपण होगा। हम चाहते हैं कि इस साल वृक्ष में कम से कम 97 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो। ये जो बिहार में वन क्षेत्र का इलाका इतना कम है और आबादी इतना ज्यादा है, इसलिए मुझे लगा कि 17 प्रतिशत वन क्षेत्र तो जरूर होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि दो महीने के भीतर पूरे राज्य में चार करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम तो जल्दी चाहते हैं कि 97 प्रतिशत वृक्षारोपण हो जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में आबादी से हिसाब से वृक्षारोपण भी होना चाहिए। पहले कहीं पेड़ दिखता था और अब सब जगह दिखता है। अभी और ज्यादा काम हो इसके लिए लगे हुए हैं। हर स्तर पर काम हो रहा है। 

इस दौरान जब मीडिया ने महागठबंधन में मचे घमासान पर मुख्यमंत्री से सवाल किया तो वे सवाल से कन्नी काट गए और कहा कि आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है.. छोड़िए न। इसके बाद मुख्यमंत्री विधानसभा के लिए रवाना हो गए।

Web Title: Chief Minister Nitish Kumar said on the occasion of Van Mahotsav – media is controlled by only one party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे