लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश बोले-जदयू में मतभेद नहीं, ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह सहित सभी एकजुट हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2021 21:13 IST

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और उनके पूर्ववर्ती आरसीपी सिंह प्रतिद्वंद्वी शक्ति के केंद्र बनकर उभरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरसीपी ने हाल में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।नीतीश ने कहा, “सभी लोग एकजुट हैं।’’ आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई और वे काम करने लगे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया में आई उन खबरों को सोमवार को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में कोई मतभेद है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।

 

 

मीडिया के एक हिस्से ने दावा किया कि जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और उनके पूर्ववर्ती आरसीपी सिंह प्रतिद्वंद्वी शक्ति के केंद्र बनकर उभरे हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद आरसीपी ने हाल में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

जब मुख्यमंत्री का ध्यान उन पोस्टरों की ओर दिलाया गया जिसमें आरसीपी की तस्वीर थी, जबकि ललन सिंह की तस्वीर गायब थी तो नीतीश ने कहा, “सभी लोग एकजुट हैं।’’ पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में सोमवार को आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘हमलोगों की पार्टी में सबकी इज्जत की जाती है।

पिछले वर्ष दिसंबर में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई और वे काम करने लगे। जब मंत्री बन गये तो उन्होंने कहा कि अब ललन जी बन जाएं तो ज्यादा अच्छा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय किया गया।’’

नीतीश ने कहा, ‘‘ हमलोगों की पार्टी में सबमें एकजुटता है। कहीं कोई ग्रुप नहीं है। ललन सिंह सीनियर व्यक्ति हैं। जब समता पार्टी बनी थी, उस समय से ये हैं बल्कि उससे पहले भी थे। पार्टी में सब लोग काम कर रहे हैं, कहीं कोई दिक्कत नहीं है।’’ उत्तर प्रदेश में जद(यू) के चुनाव लड़ने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि उनकी पार्टी की सभी जगह इकाइयां है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, उसमें भी लोगों ने इच्छा प्रकट की थी। ये तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी का काम है। गठबंधन करके या अलग लड़ने के संबंध में पार्टी के लोग निर्णय लेंगे।’’ उत्तर प्रदेश में जद(यू) के दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। 

टॅग्स :पटनाजेडीयूआरजेडीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस