छ्ठ पर्व को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे थे घाट निरीक्षण, हुआ हादसा, सीएम को मामूली चोट लगने की खबर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2022 17:28 IST2022-10-15T17:28:06+5:302022-10-15T17:28:06+5:30

मुख्मंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना में गंगा किनारे के छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनका स्टीमर जेपी पुल के पिलर से टकरा गया। हादसे में मुख्यमंत्री को हल्की चोट आने की भी बात कही जा रही है।

Chief Minister Nitish Kumar injured during ghat inspection regarding Chhath | छ्ठ पर्व को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे थे घाट निरीक्षण, हुआ हादसा, सीएम को मामूली चोट लगने की खबर

छ्ठ पर्व को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे थे घाट निरीक्षण, हुआ हादसा, सीएम को मामूली चोट लगने की खबर

Highlightsमुख्मंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना में गंगा किनारे के छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थेइसी दौरान उनका स्टीमर जेपी पुल के पिलर से टकरा गयाहादसे में मुख्यमंत्री को हल्की चोट आने की भी बात कही जा रही है

पटना: बिहार के लिए सबसे बड़ा त्योहार लोक आस्था के महापर्व छठ को अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस महीने के आखिरी में ही इस बार छठ पर्व की तिथि है। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हो गई।

मुख्मंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना में गंगा किनारे के छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनका स्टीमर जेपी पुल के पिलर से टकरा गया। हादसे में मुख्यमंत्री को हल्की चोट आने की भी बात कही जा रही है। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा में लगे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार गंगा नदी में अधिक धार होने के कारण यह हादसा हुआ। 

मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा समेत विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के नासरीगंज घाट, पटना सिटी घाट, भद्र घाट, महेंद्रु घाट समेत कई घाटों का निरीक्षण किया और घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने और घाटों की साफ सफाई और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस बार छठ घाटों पर सीसीटीवी के साथ गंगा के जलस्तर को देखते हुए नेट की भी व्यवस्था की जाएगी। 

बता दें कि इस बार छठ पूजा 30 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। 30 अक्टूबर रविवार का दिन है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाते हैं। वहीं, अभी भी मानसून सक्रिय रहने से गंगा नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे छठ घाटों पर अभी भी पानी है। इस बार विशेष सावधानी बरतने होगी। प्रशासन के तरफ से भी इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इसको लेकर खास योजना भी बनाई जा रही है।
 

 

Web Title: Chief Minister Nitish Kumar injured during ghat inspection regarding Chhath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे