मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान, कहा- अब जीवनभर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2022 18:31 IST2022-10-14T18:29:57+5:302022-10-14T18:31:13+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पिछली बार महागठबंधन टूटने का कारण भी बताया।

Chief Minister Nitish Kumar announced that he will not go with BJP for the rest of his life | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान, कहा- अब जीवनभर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान, कहा- अब जीवनभर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा

Highlights उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा- अब अटल-आडवाणी की भाजपा नहीं हैकहा- पिछली बार जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, भाजपा ने लालू यादव पर झूठे आरोप लगाए बोले- अब महागठबंधन की सरकार बनी है, तो फिर लालू यादव को फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब जीवन भर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अटल-आडवाणी की भाजपा नहीं है। नीतीश कुमार का कहना था कि पहले की भाजपा के लोगों के पास विजन था अब वाले सिर्फ बातें कर रहे हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पिछली बार महागठबंधन टूटने का कारण भी बताया। नीतीश ने कहा कि पिछली बार जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, भाजपा वाले लालू यादव पर झूठे आरोप लगाया था, इस मामले में कुछ नहीं हुआ। अब जब फिर से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तो फिर लालू यादव को फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अब हम सामाजवादी लोग के साथ है। मिलकर बिहार का विकास तो करेंगे ही, आप लोगों का साथ रहे तो देश का भी विकास करेंगे। इस दौरान नीतीश ने कहा कि भाजपा में जो पहले लोग थे, वे काम करते थे। लेकिन अब भाजपा पहले जैसी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हों या लालकृष्ण आडवाणी या फिर मुरली मनोहर जोशी हों, ये सभी खुब काम करते थे। लेकिन अभी की भाजपा काम से ज्यादा प्रचार करने में लगी रहती है। 

 

Web Title: Chief Minister Nitish Kumar announced that he will not go with BJP for the rest of his life

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे