लाइव न्यूज़ :

युवाओं के टीकाकरण के लिए एक माह का मूल वेतन देंगे मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:27 IST

Open in App

जयपुर, 27 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों, विधानसभा के पीठासीन अधिकारियों तथा सभी विधायकों ने युवाओं के टीकाकरण के लिए के लिए अपने मई माह का मूल वेतन राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष-टीकाकरण खाते में देने का निर्णय किया है।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राजस्थान में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को नि:शुल्क कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण के लिए राज्य सरकार को समाज के विभिन्न वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री गहलोत के आह्वान पर लोग स्वप्रेरणा से आर्थिक सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।

इससे पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा एवं आईएफएस अधिकारियों ने तीन दिन का वेतन इस कार्य के लिए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही आरएएस, आरपीएस, राज्य लेखा सेवा, वन सेवा, राज्य कर सेवा,राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) आदि से संबंधित एसोसिएशनों ने भी आगे आकर गहलोत के आह्वान पर युवा वर्ग के टीकाकरण के लिए अंशदान देनेकी स्वैच्छिक सहमति दी है।

गहलोत ने संकट के इस समय में सहयोग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में हर वर्ग का सहयोग राज्य सरकार के कोविड प्रबंधन के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ण्क बैंक खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया की जयपुर सचिवालय शाखा में खोला गया है, जिसकी खाता संख्या 40166914665 और आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0031031है। सहयोगकर्ता नकद, चैक एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस खाते में सहयोग राशि हस्तान्तरित कर सकते हैं। इस खाते में प्राप्त दान राशि का प्रयोगयुवा वर्ग के निशुल्क टीकाकरण के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से पुनः अपील की है कि वे मुख्यमंत्री सहायता कोष के अन्तर्गत स्वैच्छिक सहयोग करें ताकि कोरोना की इस गंभीर चुनौती का हम सफलतापूर्वक सामना कर पाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos