लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी की चिंताओं का निराकरण करें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी: धनखड़

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:51 IST

Open in App

कोलकाता, 17 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी की परेशानी दूर करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।

इससे एक दिन पहले अधिकारी ने राज्यपाल से आशंका व्यक्त की थी कि राज्य पुलिस उन्हें (अधिकारी) झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है।

अधिकारी ने मंत्री पद से 27 नवंबर को इस्तीफा दिया था और उन्होंने बुधवार को विधायक पद से भी त्यागपत्र दे दिया।

राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को ट्विटर के माध्यम से अपने विचार रखे और साथ में मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी भी साझा की।

उन्होंने यह भी कहा कि अब मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का समय आ गया है।

धनखड़ ने ट्वीट किया, “पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी की शिकायत पर ममता बनर्जी से तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है। अधिकारी को आशंका है कि राजनीति और बदले की भावना से प्रेरित होकर उन्हें झूठे आपराधिक मामलों में फंसाया जा रहा है।”

उन्होंने पत्र में कहा, “पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुझे लिख कर बताया कि राज्य की पुलिस उन्हें और उनके समर्थकों पर राजनीति और बदले की भावना से प्रेरित होकर झूठे आपराधिक मामलों में फंसाना चाहती है। कृपया तत्काल इसका संज्ञान लीजिये और सभी प्रकार के कदम उठाइये।”

धनखड़ ने कहा, “इस प्रकार की आशंका आपके पूर्व सहयोगी ने जताई है। पीछे मुड़कर देखने और सुधार करने की आवश्यकता है ताकि संवैधानिक मूल्य और कानून का राज बरकरार रहे।”

बृहस्पतिवार को अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट