लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि ‘कन्याश्री प्रकल्पा’ योजना से अभी तक 60 लाख लड़कियों को मदद मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 13:15 IST

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ आज ‘कन्याश्री दिवस’ है..बंगाल के लिए एक खास दिन। ‘कन्याश्री’ योजना 2013 में शुरू हुई थी, इसे संयुक्त राष्ट्र (प्रथम पुरस्कार) पुरस्कार भी मिले हैं। लड़कियां हमारे राज्य, हमारे देश और विश्व के लिए बहुमूल्य है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र ने ममता बनर्जी सरकार को ‘कन्याश्री’ योजना के जरिए जन सेवा करने की खातिर 2017 में पुरस्कृत भी किया था। ‘कन्याश्री दिवस’ के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 2013 से इस योजना पर 7000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि ‘कन्याश्री प्रकल्पा’ योजना से अभी तक 60 लाख लड़कियों को मदद मिली है।

‘कन्याश्री दिवस’ के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 2013 से इस योजना पर 7000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। बनर्जी ने कहा कि ‘कन्याश्री’ छात्रवृत्ति से लड़कियों को स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अपने सपने पूरे करने में मदद मिली।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ आज ‘कन्याश्री दिवस’ है..बंगाल के लिए एक खास दिन। ‘कन्याश्री’ योजना 2013 में शुरू हुई थी, इसे संयुक्त राष्ट्र (प्रथम पुरस्कार) पुरस्कार भी मिले हैं। लड़कियां हमारे राज्य, हमारे देश और विश्व के लिए बहुमूल्य है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ ‘कन्याश्री’ छात्रवृत्ति लड़कियों को स्कूल से कॉलेज, विश्वविद्यालय तक ले जाती है जहां वे भारत की स्वतंत्र महिलाएं बनती हैं। इस पहल से 60 लाख से अधिक लड़कियां सशक्त बनी हैं। योजना की शुरुआत से अब तक इस पर 7000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र ने ममता बनर्जी सरकार को ‘कन्याश्री’ योजना के जरिए जन सेवा करने की खातिर 2017 में पुरस्कृत भी किया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी