लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री ने किया अस्पताल का औचक दौरा

By भाषा | Updated: December 27, 2021 14:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 दिसंबर गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार सुबह गांधीनगर सरकारी अस्पताल का औचक दौरा किया और जांच सुविधाओं तथा मरीजों को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली।

राज्य में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के अब तक 49 मामले सामने आ चुके हैं और गत सप्ताह से राज्य में संक्रमण के दैनिक मामले भी बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक नोट में कहा गया, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज सुबह गांधीनगर सरकारी अस्पताल का दौरा किया।’’

इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं अस्पताल के कर्मचारियों से बात की और उपचार, सफाई एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की।”

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक रोजाना संक्रमण के 50 से कम मामले सामने आ रहे थे, लेकिन राज्य में रविवार को 177 और शनिवार को 179 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?