लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में पं0 दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गरीब कल्याण मेले की शुरूआत की

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:25 IST

Open in App

लखनऊ, 25 सितम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए भरोहिया विकास खण्ड के बाबा गुरू गोरखनाथ विद्यापीठ प्रांगण में गरीब कल्याण मेले की शुरूआत की ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज प्रदेश के सभी 826 विकास खण्डों पर गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया है और किसी परिवार में अगर कोई बीमार है, तो उसके सामने आर्थिक संकट आ जाता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति सुविधा-सम्पन्न नहीं होता, इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में आयुष्मान भारत योजना की घोषणा की थी।

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, योगी ने कहा कि ऐसे लोग जो आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित नहीं हो पाये, उनके लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना संचालित की जा रही है और वे लोग किसी भी सरकारी/सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ निःशुल्क ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद उपचार के अभाव में परेशान न हो यह सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारें हर एक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि गरीबों को स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करने की कार्यवाही की जा रही है, जिससे गरीब उपचार के अभाव में दर-दर की ठोकर खाने के लिये मजबूर न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद गोरखपुर में 29,460 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है और इस योजना के तहत बालिका के जन्म से उसकी स्नातक तक की शिक्षा के लिए 15,000 रुपये की राशि सरकार देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह