लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री भय का माहौल बना रहे हैं : पूनियां

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:26 IST

Open in App

जयपुर, 26 मई भाजपा ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आए दिन केन्द्र सरकार पर तथ्यहीन व झूठे आरोप लगा रहे हैं और बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका भरे बयान देकर भय का माहौल बना रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट किया, ''हम बच्चों को बचा नहीं पाएंगे'' यह कहकर मुख्यमंत्री न केवल अपने गैर जिम्मेदार होने का प्रमाण दे रहे हैं, बल्कि राज्य में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं।''

पूनियां ने कहा कि देशभर के डॉक्टर, बच्चों में संक्रमण के घातक न होने की बात कह रहे हैं और राजस्थान की जनता अपेक्षा करती है कि तीसरी लहर आए ही नहीं तथा यदि आ भी जाए तो मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने क्या तैयारी है?

भाजपा नेता ने कहा कि यदि भरोसेमंद सेनापति की तरह मुख्यमंत्री लोगों को भरोसा दिलाते कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा तो इससे लोगों का मनोबल बढ़ता, लेकिन मुख्यमंत्री के बयानों से लगता है कि वह कोरोना प्रबंधन एवं शासन करने की इच्छाशक्ति खो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान कांग्रेस के टूलकिट संदर्भ की ओर इशारा कर रहा है।

पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत मजबूती से कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है और जल्द ही कोरोना परास्त होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी राज्यों की लगातार मदद कर रही है जबकि मुख्यमंत्री गहलोत अपनी विफलताएं, मौतों व मरीजों के आकंड़े छिपाने के लिए केन्द्र सरकार पर झूठे आरोप लगाते हैं और राज्य के लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां