लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में प्रस्तावित 200 आईसीयू बिस्तरों वाले अस्पताल के स्थल का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:45 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र) नौ मई उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार की शाम अपने गृह जिले गोरखपुर पहुंचे और एकीकृत कोविड कमांड सेंटर था 200 आईसीयू बिस्तरों के प्रस्तावित अस्पताल के स्थल का निरीक्षण किया।

एकीकृत कोविड कमांड सेंटर के जरिये पूरे जिले में कोरोना से प्रभावित मरीजों को अस्पतालों में भेजने, एकांतवास में रहने वाले मरीजों को सलाह देना और मेडिकल किट का वितरण किया जा रहा है।

मुख्‍यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को गोरखपुर में प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अंतरराष्‍ट्रीय विमान निर्माण कंपनी बोइंग गोरखपुर में 200 आईसीयू बिस्तरों का एक अस्पताल बनाने जा रही है। बोइंग कंपनी ने गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 200 आईसीयू बिस्तरों के अस्पताल के निर्माण का प्रस्ताव रखा है।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और इसके बाद गोरक्षपीठ में पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पुष्प अर्पित किये। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को गोरखपुर भ्रमण के दौरान समीक्षा बैठक करेंगे और एम्स-गोरखपुर का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद कोरोना से संबंधित व्‍यवस्‍था की पड़ताल करेंगे। इसके बाद वह अयोध्या जाएंगे जहां कोरोना संबंधी व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos