लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का ड्रोन से निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:09 IST

Open in App

देहरादून, चार अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ।

केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'ड्रीम प्रोजक्ट' बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों में और तेजी लाने के लिए मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए ।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ श्रद्धालुओं की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है और इसे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के अनुरूप भव्य बनाया जा रहा है ।

लगातार परियोजना की निगरानी कर रहे मुख्यमंत्री का पहले केदारनाथ जाने का कार्यक्रम था लेकिन खराब मौसम के कारण दौरा स्थगित हो जाने पर उन्होंने ड्रोन के माध्यम से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया ।

धामी ने प्रथम चरण में अवशेष आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल एवं मंदाकिनी नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य पहले पूरा करने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन माह में केदारनाथ में कार्य करने के लिए अच्छा समय है और इस दौरान तेजी से कार्य किये जायें ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार द्वितीय चरण के स्वीकृत हो चुके कार्यों में भी तेजी लाई जाए और सरस्वती नदी पर घाट एवं आस्था पथ के निर्माण के कार्य जल्द पूर्ण किये जायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल