लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने किया गोरखपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का शिलान्यास

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:53 IST

Open in App

गोरखपुर/नयी दिल्ली, 28 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन के विस्तार कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर केन्द्रीय नागर उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा दिल्ली में जारी एक बयान के मुताबिक, योगी और पुरी ने इस मौके पर उड़ान योजना के तहत गोरखपुर से लखनऊ के लिये अलायंस एयर विमान को भी रवाना किया।

उड़ान योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों और हवाई अड्डा संचालनकर्ताओं को विमान सेवाओं से अछूते और कम संचालित होने वाले हवाई अड्डों पर विमानों के संचालन को बढ़ावा देने और विमान किराये को किफायती बनाने के लिये वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है।

बयान के मुताबिक, गोरखपुर हवाई अड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी और 1890 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस टर्मिनल को 100 यात्रियों के लिये डिजाइन किया गया था। बहुत थोड़े ही वक्त में गोरखपुर हवाई अड्डे पर यात्रियों का आवागमन काफी तेजी से बढ़ा है, लिहाजा इसकी क्षमता को बढ़ाने के लिये भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने 26.87 करोड़ रुपये की लागत से मौजूद टर्मिनल भवन को विस्तार देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान प्रदेश में विमानन क्षेत्र का तेजी से विस्तार हुआ है। उत्तर प्रदेश पांच हवाई अड्डों से विमान सेवाएं शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। इस वक्त दो हवाई अड्डे तो पहले ही संचालित हो रहे हैं। बाकी तीन अन्य भी जल्द ही शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ललितपुर, झांसी, सोनभद्र, श्रावस्ती, अलीगढ़ और मुरादाबाद में भी विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। रविवार को लखनऊ के लिये उड़ान शुरू होने के साथ गोरखपुर अब सात प्रमुख शहरों नयी दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, प्रयागराज और लखनऊ के साथ विमानन सेवाओं से जुड़ जाएगा। यह सिलसिला आगे बढ़ता ही जाएगा। गोरखपुर से अहमदाबाद के लिये उड़ान सेवा 12 अप्रैल को शुरू होगी।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश में विमान सेवाओं के विस्तार के लिये राज्य सरकार के प्रयासों की तारीफ की।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के अपनी नागर विमानन नीति बनाने वाला पहला राज्य बनने पर भी मुख्यमंत्री की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित