लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने किया प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:48 IST

Open in App

देहरादून, 19 नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को पौडी के बिलखेत में प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल तथा राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन हर साल किए जाने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि 19 से 22 नवंबर तक होने वाले इस फेस्टिवल में पैराग्लाइंडिंग, 170 किमी की माउंटेन बाइकिंग, ट्रेल रनिंग स्पर्धा एवं एंग्लिंग जैसी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें कई राज्यों से प्रतियोगी आए हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट के हवाले से पर्यटन के क्षेत्र में एडवेंचर को दुनिया में सबसे अधिक संभावनाओं वाला क्षेत्र बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें रोजगार की भी अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी साहसिक खेलों के लिए पर्याप्त संभावनाएं हैं।

रावत ने यह भी घोषणा की कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा। इसके लिए उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी को जमीन ढ़ूढने के निर्देश दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान