लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:25 IST

Open in App

रांची, 14 मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज सदर अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए नवनिर्मित पीएसए प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इस संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और सभी जरूरी संसाधनों को बढ़ाने का सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। और कोरोना संक्रमण के इस दौर में मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित करना सरकार की विशेष प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिले में आरटीपीसीआर लैब की स्थापना के बाद पीएसए प्लांट और दो कार्डियक एंबुलेंस शुरू होने से स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने की दिशा में हम एक और कदम आगे बढ़े हैं जिसका लाभ न सिर्फ इस जिले बल्कि निकटवर्ती जिलों के लोगों को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से ही पूरे राज्य में 18 साल से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसके लिए आरंभिक चरण में पूरे राज्य में 496 टीका केंद्र बनाए गए हैं। साहेबगंज जिले में तीन केंद्रों में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे टीका जरूर लें जिससे कोरोना से बचाव में काफी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोग कोरोना का टेस्ट और टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं। इसकी वजह उनके बीच फैली तरह-तरह की भ्रांतियां हैं।

उन्होंने कहा कि आज ग्रामीणों के बीच व्याप्त इस भ्रम को तोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांवों में संक्रमण के फैलाव पर सरकार की लगातार नजर बनी हुई है और इस बाबत जन प्रतिनिधियों और सभी जिलों के उपायुक्त व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ सरकार लगातार संपर्क बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री ने साहिबंगज उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में लगने वाले हाट-बाजार में सामाजिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान