लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार को बजट पेश करेंगे

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:22 IST

Open in App

जयपुर, 23 फरवरी राजस्थान की कांग्रेस सरकार का तीसरा बजट बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश होगा। यह 'पेपरलैस' बजट होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिनके पास वित्त विभाग भी है, यह बजट पेश करेंगे।

वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘ वित्तवर्ष 2020-21 के लिए राज्य का बजट पेपरलैस होगा। विधायकों को बजट भाषण व अन्य दस्तावेजों की मुद्रित प्रति के बजाय 'साफ्ट कॉपी' उनके टैबलेट में उपलब्ध करवाई जाएगी।’’

मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को आला अधिकारियों के साथ वित्त वर्ष 2021-22 के राज्य बजट को अन्तिम रूप दिया।

इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (राजस्व) टी. रविकांत, शासन सचिव वित्त (बजट) डॉ. पृथ्वीराज, विशिष्ट सचिव वित्त (व्यय) सुधीर कुमार शर्मा व निदेशक (बजट) शरद मेहरा उपस्थित थे।

गहलोत ने कुछ दिन पहले विभिन्न भागीदारों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक में कहा था कि राज्य सरकार अपने आगामी बजट में किसानों सहित समाज के सभी वर्गों की खुशहाली और कल्याण का ध्यान रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे