कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे मुख्यमंत्री गहलोत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:52 IST2021-10-15T17:52:42+5:302021-10-15T17:52:42+5:30

Chief Minister Gehlot will participate in the Congress Working Committee meeting | कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे मुख्यमंत्री गहलोत

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे मुख्यमंत्री गहलोत

जयपुर, 15 अक्‍टूबर राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस कार्यसमिति की शनिवार को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में भाग लेंगे।

गहलोत शुक्रवार को हवाई मार्ग से जयपुर से रवाना हुए।

गहलोत लंबे समय बाद नई दिल्ली जा रहे हैं और उनकी इस यात्रा से राज्य में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार व राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

सूत्रों ने यहां बताया कि गहलोत इन दोनों मुद्दों पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले गहलोत फरवरी में नयी दिल्ली गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister Gehlot will participate in the Congress Working Committee meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे