लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री गहलोत ने रीट परीक्षा के सफल आयोजन में सामाजिक संगठनों से सहयोग मांगा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:37 IST

Open in App

जयपुर, 22 सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 26 सितंबर हो होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के सफल आयोजन के लिए विभिन्न राजनीति दलों व सामाजिक संगठनों से सहयोग मांगा है। राज्य में अपनी तरह की इस सबसे बड़ी परीक्षा में 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘26 सितंबर को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में 16.51 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह राज्य की अभी तक की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।’’

उन्होंने कहा, सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज में निशुल्क यात्रा का इंतजाम किया है, लेकिन उनकी संख्या ज्यादा होने के कारण सभी के सहयोग की आवश्यकता है। जनसहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘‘मैं सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों व आमजन से अपील करता हूं कि व्यवस्था बनाने में प्रशासन तथा अभ्यर्थियों का सहयोग करें। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को ठहरने, खाने आदि में यथासंभव मदद करें। कोई अफवाह ना फैलायें।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में लगभग 31,000 अध्यापकों की नियुक्ति के लिए पात्रता परीक्षा 26 सितंबर को होनी है। इस परीक्षा के लिए करीब 16.51 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन भरा है जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के समस्त कार्यालय तथा रीट से संबंधित समस्त सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है।

यह परीक्षा करीब तीन साल बाद हो रही है और 26 सितंबर को इसका आयोजन दो पारियों में होगा। इसके लिए राज्य में 200 स्थानों 4,153 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी