लाइव न्यूज़ :

अवैध खनन को प्रोत्साहन दे रहे वन मंत्री को पद से हटाएं मुख्यमंत्री गहलोत: कांग्रेस विधायक

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:07 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), आठ जून राजस्थान में सत्ताधारी दल के एक विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर, राज्य के वन मंत्री पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। गहलोत को सोमवार को लिखे पत्र में कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने वन मंत्री सुखराम बिश्नोई पर राज्य में खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है और उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है।

हालांकि विधायक ने अपने पत्र में मंत्री के विरुद्ध दावों की पुष्टि नहीं की है। सिंह ने लिखा, “राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के प्रमुख के लिए यह आवश्यक है कि वह अपने दायित्व और कर्तव्यों के प्रति गंभीरता का परिचय दें। यह दुखद है कि राज्य के वन मंत्री इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।”

विधायक ने पत्र में दावा किया कि बिश्नोई ने कभी राज्य के वन, अभयारण्य और बाघ रिजर्व का दौरा नहीं किया। सिंह कोटा के सांगोड निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री से बिश्नोई को हटाकर किसी दूसरे योग्य व्यक्ति को मंत्री बनाने का आग्रह किया है।

राज्य के वन्यजीव बोर्ड के सदस्य सिंह ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि बिश्नोई और खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया साथ मिलकर वन भूमि पर अवैध खनन को प्रोत्साहित कर रहे हैं और खनन माफिया को संरक्षण दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी