मुख्यमंत्री गहलोत घोषणाजीवी, सभी घोषणाएं और वादे आज भी अधूरे: पूनियां

By भाषा | Updated: December 18, 2021 22:56 IST2021-12-18T22:56:53+5:302021-12-18T22:56:53+5:30

Chief Minister Gehlot manifesto, all announcements and promises are still unfulfilled: Poonia | मुख्यमंत्री गहलोत घोषणाजीवी, सभी घोषणाएं और वादे आज भी अधूरे: पूनियां

मुख्यमंत्री गहलोत घोषणाजीवी, सभी घोषणाएं और वादे आज भी अधूरे: पूनियां

जयपुर, 18 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नई घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को उन्हें 'घोषणाजीवी' बताया और कहा कि वे पिछले तीन साल से सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा की गई नई घोषणाओं को लेकर प्रतिक्रिया में पूनियां ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ' 'मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घोषणाजीवी हैं, पिछले तीन साल से सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं, धरातल पर कुछ नहीं है।''

भाजपा नेता ने कहा कि 2018 के कांग्रेस के जन घोषणापत्र में प्रदेश के सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ करने का वादा किया गया था, आज प्रदेश के 60 लाख किसान कर्जा माफ होने का इंतजार कर रहे हैं!

पूनियां ने कहा,'' लेकिन मुख्यमंत्री पिछली घोषणाएं और वादे पूरे करने के बजाय सिर्फ घोषणाएं करने में ही व्यस्त हैं और अपनी कुर्सी बचाने के जुगाड़ में लगे हैं।'' उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में गहलोत ने 13195 करोड़ रुपए के 2512 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister Gehlot manifesto, all announcements and promises are still unfulfilled: Poonia

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे