लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री गहलोत ने सोनिया गांधी को दी हालात की जानकारी

By भाषा | Updated: April 27, 2021 13:15 IST

Open in App

जयपुर, 27 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और उन्हें राज्य की परिस्थितियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष से फोन पर बात की और राजस्थान के हालात के बारे में उन्हें अवगत कराया।

गहलोत ने राज्य में दवाओं, ऑक्सीजन व गैस टैंकरों की कमी के बारे में भी गांधी से चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि राजस्‍थान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्‍य के तीन वरिष्‍ठ मंत्रियों का एक समूह मंगलवार को नई दिल्‍ली गया है। ये मंत्री वहां मंत्रियों से मिलकर राज्य में ऑक्सीजन-दवाओं का आवंटन बढ़ाने, आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करेंगे। समूह ने मंगलवार सुबह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

मंत्रियों के इस समूह में ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और चिकित्सा मंत्री डा. रघु शर्मा हैं शामिल हैं और ये विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए