लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री गहलोत ने ‘जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:23 IST

Open in App

जयपुर, 14 अक्टूबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से 11 ‘चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, गर्भवती महिलाओं और शून्य से एक साल तक के शिशु को रेफरल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य में कुल 600 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से 150 वाहन पुराने होने पर नये 150 ‘चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस’ वाहनों की खरीद की गई है।

प्रवक्ता के अनुसार, इनमें से 11 नये एम्बुलेंस का गहलोत ने बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया जबकि 96 एम्बुलेंस जिलों में उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस प्रकार कुल 107 नये एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया है। शेष नए वाहन भी जल्द उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह