लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर फिर से उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: December 5, 2020 18:22 IST

Open in App

जयपुर, पांच दिसम्बर राजस्थान में चार महीने पहले अपनी सरकार पर आए संकट को टालने में सफल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा एक बार फिर से राज्य में उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले के शिवगंज ब्लॉक (सिरोही) द्वारा नगर कांग्रेस कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर यह कहा।

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने गहलोत के आरोपों को अप्रमाणित बताते हुए कहा कि शासन चलाने में विफल रहे मुख्यमंत्री ऐसे अमर्यादित आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘'यह षड्यंत्र (सरकार गिराने का) भाजपा हर राज्य में कर रही है। लोग कहते है महाराष्ट्र की बारी आने वाली है और राजस्थान में वापस खेल शुरू होने वाला है। यह भाजपा के लोगों की सोच है। वे लोग निर्वाचित सरकार को गिराने का षडयंत्र करते हैं, लेकिन राजस्थान की जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया।’’

गहलोत ने कहा कि कुछ महीने पहले राज्य में राजनीतिक संकट के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के बागी विधायकों से मुलाकात की थी।

कांग्रेस के कुछ विधायकों के बागी होने का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा,‘‘ हमारे विधायकों की जब शाह से मुलाकात हुई थी तब वहां धर्मेन्द्र प्रदान बैठे हुए थे और सैयद जाफर इस्लाम भी थे।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘विधायकों ने आकर जो बताया उस पर मुझे शर्म आ रही थी, कहां सरदार पटेल गृहमंत्री थे और अब गृह मंत्री अमित शाह...मिठाई-नमकीन खिला रहे हैं। वहीं, धर्मेन्द्र प्रदान उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों से बात करने का नाटक कर रहे हैं।'’

इस पर पलटवार करते हुए पूनियां ने कहा, ‘‘आज राजस्थान के मुख्यमंत्री जी के बयान से साफ जाहिर हो गया कि यह सरकार दो साल से शासन चलाने में विफल है...मुझे लगता है कि गहलोत अपना मनोबल एवं नैतिक साहस खो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान