लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने दिए ई-पॉप मशीन के जरिए गेहूं खरीद करने के निर्देश

By भाषा | Updated: January 30, 2021 23:31 IST

Open in App

लखनऊ, 30 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी एक अप्रैल से प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली सरकारी खरीद इलेक्ट्रॉनिक प्वाइण्ट ऑफ परचेज (ई-पॉप) मशीनों के जरिए कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यह बताया कि मुख्यमंत्री ने शनिवार को निर्देश दिया कि किसानों तक राज्य सरकार की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए गेहूं क्रय केन्द्रों पर ‘ई-पॉप’ मशीन के माध्यम से फसल खरीदी की व्यवस्था की जाए।

प्रवक्ता ने बताया कि ई-पॉप मशीन की कार्यप्रणाली और व्यवस्था से संबंधित प्रस्तुतीकरण देखने के बाद योगी ने कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर इन मशीनों के माध्यम से खरीद प्रक्रिया लागू होने से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का सीधा लाभ प्राप्त होगा। पारदर्शी और उत्तरदायी व्यवस्था सुनिश्चित होगी, रियल टाइम डेटा हासिल किया जा सकेगा। साथ ही, बिचौलियों तथा अनधिकृत व्यक्तियों की भूमिका पर अंकुश लगेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में राज्य सरकार की विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आगामी एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए 6,000 क्रय केंद्र खोले जाने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे