लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रोन निर्माण इकाई की स्थापना के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

By भाषा | Updated: December 22, 2021 14:14 IST

Open in App

लखनऊ, 22 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में ड्रोन निर्माण इकाई की स्थापना के लिए अधिकारियों को ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा "आपदा राहत, कृषि और कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन की महत्ता को देखते हुए प्रदेश में ड्रोन निर्माण इकाई की स्थापना के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।"

उन्होंने यह भी कहा कि आईटीआई संस्थानों में ड्रोन तकनीक के प्रशिक्षण के लिए सर्टिफिकेट अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं और इसके लिए आईआईटी कानपुर से आवश्यकतानुसार मदद ली जाए। इसके साथ-साथ प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत ड्रोन के प्रयोग को लेकर राज्य स्तर पर स्पष्ट नियमावली तैयार की जाए।

प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने एक अन्य महत्वपूर्ण आदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश का समृद्ध पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक इतिहास है, आवश्यकता है कि नगरों और ग्राम पंचायतों के इतिहास का भी संकलन किया जाए और हर गांव-हर शहर के बसने-बनने की अपनी कहानी है, इसे लिपिबद्ध कराया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इसके आधार पर उस गांव या शहर में उत्तर प्रदेश दिवस की तर्ज पर ग्राम या नगर दिवस मनाया जा सकता है। नगर विकास और ग्राम विकास विभाग इस संबंध में ठोस कार्रवाई करें।

योगी ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है,इसलिए केंद्र सरकार के ताजा दिशा-निर्देशों के अनुरूप संक्रमण के नए स्वरूप की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो