लाइव न्यूज़ :

मुख्‍यमंत्री ने गरीबों को कंबल बांटने और अलाव जलाने के दिए निर्देश, शासन ने जारी किये 19.25 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:43 IST

Open in App

लखनऊ, तीन नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्दी के मौसम में शीत लहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने के लिए ज़रूरतमंदों को कंबल बांटने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था समय से करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने इसके लिए जिलों को 19.25 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।

राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कंबल वितरण का कार्य पूरी पारदर्शिता से सुनिश्चित किया जाए। शीत लहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी जिले को अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता पड़ेगी, तो शासन द्वारा समय से धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग द्वारा आगामी शीत लहर में राहत कार्य संचालित करने हेतु धनराशि जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत कंबल वितरण हेतु सभी जिलों को प्रति तहसील पांच-पांच लाख रुपये तथा अलाव हेतु प्रति तहसील 50 हजार रुपये की धनराशि (कुल 19.25 करोड़ रुपये) जारी कर दी गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए