लाइव न्यूज़ :

कोरोना से दिवंगत हुए मीडियाकर्मियों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दी 10-10 लाख रूपये की सहायता राशि

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:49 IST

Open in App

लखनऊ, 31 जुलाई उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित होकर दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 10-10 लाख रूपये की सहायता राशि देते हुये परिजनों को हर जरूरी मदद का संकल्प दोहराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर उस परिवार के साथ खड़ी है, जिसने इस आपदाकाल में अपनों को खोया है।

शनिवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 50 से अधिक दिवंगत मीडियाकर्मियों के परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा और इस विशेष कार्यक्रम में नेशनल ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मीडिया के अहम योगदान को लेकर पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए यह एक ऐसा क्षण है जब मीडिया जगत से जुड़े़ सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति हम अपनी संवेदना व्यक्त कर सकें, श्रद्धांजलि व्यक्त कर सकें और परिवारजनों के प्रति एक संबल बन सकें।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर और उप्र मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा